इस आर्टिकल में जैकपॉट फंड लोन ऐप के बारे में बात करेंगे। अगर आप लोन लेने की सोच रहे हैं, तो Jackpot Fund Loan App एक ऑप्शन है, लेकिन लोन के लिए अप्लाई करने से पहले इस लोन ऐप को एनालाइज़ करना आपकी ज़िम्मेदारी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आजकल मार्केट में कुछ फेक लोन ऐप्स भी मौजूद हैं। किसी भी लोन ऐप से लोन लेने से पहले उसके बारे में जानकारी इकट्ठा करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Jackpot Fund के बारे में
Jackpot Fund Loan App है जिसे जैकपॉट फाइनेंशियल कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड चलाती है। यह दावा करता है कि वह अपने RBI-रजिस्टर्ड NBFC पार्टनर, Vaishali Securities Limited के ज़रिए ₹5,000 से ₹50,000 तक का पर्सनल लोन देता है, जिसकी लोन अवधि 3 महीने से 12 महीने तक होती है।
हालांकि, जैकपॉट फंड लोन ऐप से लोन लेने के बाद, हमने देखा कि 15 दिनों की लोन अवधि के लिए सिर्फ़ ₹4,000 ही दिए गए। इस रकम में से ₹2,957 बैंक अकाउंट में मिले, और 15 दिनों के बाद ₹4,377 का रीपेमेंट करना होगा।

उदाहरण के लिए
- लोन राशि: ₹4000
- लोन अवधि: 15 दिन
- प्रोसेसिंग फीस: ₹1043
- बैंक वितरण राशि: ₹2957
- कुल भुगतान राशि: ₹4377
जैकपोट फंड लोन एप मैं दिए गए विवरण
- लोन राशि ₹5000 से ₹50000
- लोन अवधि 3 महीने से 12 महीने
- प्रतिदिन ब्याज दर 0.05%
- वार्षिक प्रतिशत दर(APR)18.25%
- कोई छुपा हुआ शुल्क नहीं
Note:- लोन लेने के पश्चात यह है विवरण पूरी तरह से गलत पाया गया है
Jackpot Fund Loan App – फर्जी होने के संकेत
जैकपोट फंड लोन एप को डाउनलोड करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण चेतावनी और संकेत के बारे में जानना जरूरी है
छिपे हुए शुल्क
जैसा कि इस लोन एप्लीकेशन से 4000 के लोन में से 2957 बैंक में मिल रहे हैं भुगतान 4377 का करना है केवल 15 दिन की लोन अवधि में 1420 रुपए अधिक देना इसकी पहचान जरूर करें
उच्च ब्याज दरें
Jackpot Fund Loan App के अनुसार ब्याज दरें 0.05% प्रतिदिन है लेकिन 15 दिन में 1420 रुपए लेना आरबीआई के नियमों के खिलाफ है
झूठे दावे
Jackpot Fund Loan App के अनुसार ₹5000 से ₹50000 के लोन के लिए 3 महीने से 12 महीने की लोन अवधि का वादा किया गया है लेकिन वास्तव में ₹4000 का लोन 15 दिनों की अवधि वाले लोन मिल रहे हैं जो आरबीआई के नीति का उल्लंघन करते हैं
आक्रामक वसूली
कुछ उपयोगकर्ताओं ने रिपोर्ट की है संपर्क सूचियां तक पहुंच करने जैसी कठोर वसूली रणनीतियों की सूचना दी है जो धोखाधड़ी वाले लोन अप की विशेषताएं होती है
आरबीआई सत्यापन
Jackpot Fund Loan App का दावा है कि वह NBFC पार्टनर, Vaishali Securities Limited के साथ पार्टनर है उपयोगकर्ताओं को आरबीआई की वेबसाइट पर इस एनबीएफसी की पंजीकरण होने की पुष्टि करना जरूरी है
Jackpot Fund Loan App Real Or Fake
जैकपोट फंड लोन एप के अनुसार 365 दिनों की लोन अवधि के साथ 50000 का लोन दिया जाता है यह दोनों दावे पूरी तरह से गलत हैं इस लोन एप्लीकेशन से लोन लेने के बाद हमने पाया है कि लोन की राशि ₹4000 है और लोन की अवधि केवल 15 दिन है इस में से सिर्फ 2957 रुपए बैंक खाते में मिले हैं और आपको 15 दिनों के बाद 4377 का भुगतान करना होगा यही Jackpot Fund Loan App की सच्चाई है और जैकपोट फंड लोन एप के अबाउट क्षेत्र में किए गए वादे पूरी तरह झूठे हैं इस एप्लीकेशन से लोन लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि 15 दिनों की लोन अवधि के लिए 1400 रुपए ज्यादा खर्च करना यह साबित करता है कि यह सिर्फ लोगों को प्रोसेसिंग फीस और ब्याज के जाल में फ़साने का काम करता है

Note यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है हमेसा RBI से रजिस्ट्रड लोन अप्प से लोन ले
FAQ
Jackpot Fund Loan App डाउनलोड कैसे करें
यह लोन एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है Jackpot Fund Loan App डाउनलोड कर सकते हैं
क्या जैकपोट फंड लोन एप आरबीआई से पंजीकृत है
जैकपोट फंड लोन एप के अनुसार यह अपने आप को आरबीआई से रजिस्टर्ड होने का दावा करता है वैशाली सिक्योरिटीज लिमिटेड को एनबीएफसी पार्टनर के रूप में पेश करता है लेकिन लोन लेने के पश्चात हमने देखा है इस लोन एप में सिबिल स्कोर की जांच किए बिना लोन दिया गया है जबकि कोई भी आरबीआई से पंजीकृत लोन एप ऐसा नहीं करता है
क्या यह लोन एप सुरक्षित है
जैकपोट फंड लोन एप से लोन लेने के पश्चात हमने देखा है यह लोन एप केवल प्रोसेसिंग फीस और शुल्क के जाल में फ़साने का काम करता है
जैकपोट फंड लोन भुगतान नहीं किया तो क्या होगा
जैकपोट फंड लोन की राशि वापस नहीं चुकाने पर यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इसमें आपके मोबाइल फोन में सभी कांटेक्ट नंबर आपके मोबाइल फोन की गैलरी में उपलब्ध सभी फोटो के लिए हानिकारक हो सकता है