LoveFund Loan App

Share with friends

इस आर्टिकल में LoveFund लोन ऐप के बारे में बात करेंगे। अगर आपको इमरजेंसी में लोन चाहिए और आप लोन एप्लीकेशन ढूंढ रहे हैं, तो LoveFund लोन ऐप एक ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, लोन लेने से पहले LoveFund लोन ऐप को एनालाइज़ करना आपकी ज़िम्मेदारी है, क्योंकि आजकल मार्केट में कुछ फ्रॉड लोन ऐप भी मौजूद हैं। किसी भी लोन ऐप से लोन लेने से पहले, उसके बारे में जानकारी ज़रूर इकट्ठा करें।

Love Fund Loan Review

LoveFund क्या है

LoveFund एक लोन एप है यह आधार कार्ड और पैन कार्ड से ₹7000 से ₹60000 का लोन और 92 दिन से 360 दिन की लोन अवधि देने का दावा करता है लव फंड लोन एप के अबाउट के अनुसार यह RBI से पंजीकृत NBFC – Vaishali Securities Limited का प्रोडक्ट है

Note:- हालांकि, दोस्तों, LoveFund लोन ऐप से लोन लेने के बाद हमने देखा कि शुरुआत में, 15 दिनों की लोन अवधि के लिए सिर्फ़ ₹4000 का लोन दिया गया, जिसमें से ₹2840 बैंक अकाउंट में क्रेडिट किए गए। 15 दिनों के बाद रीपेमेंट की रकम ₹4360 होगी।

LoveFund Loan App Download

LoveFund Loan App फर्जी होने के संकेत

इस लोन एप्लीकेशन को डाउनलोड करने से पहले आपको कुछ महत्वपूर्ण चेतावनी और संकेत के बारे में जानना होगा

  • छिपे हुए शुल्क – जैसे कि इस लोन एप्लीकेशन से ₹4000 के लोन में से 2840 बैंक में मिल रहे हैं भुगतान 4360 का करना है टोटल कॉस्ट ₹1500 की पहचान जरूर करें
  • उच्च ब्याज दरें – LoveFund Loan App के अनुसार ब्याज दरें 0.05% प्रतिदिन है लेकिन 15 दिन में ₹1500 का कॉस्ट आरबीआई के नियमों से काफी अधिक है
  • झूठे दावे – लव फंड लोन एप के अनुसार ₹7000 से ₹60000 के लोन के लिए 92 दिन से 365 दिन की लोन अवधि का वादा किया गया है – लेकिन वास्तव में केवल 15 दिनों की अवधि वाले लोन मिल रहे हैं जो RBI की नीति के उल्लंघन है
  • RBI सत्यापन – हालांकि लव फंड लोन एप का दावा है कि वह Vaishali Securities Limited के साथ सहयोग करता है उपयोगकर्ताओं को आरबीआई की वेबसाइट पर इस एनबीएफसी के पंजीकरण होने की पुष्टि करनी चाहिए
  • आक्रामक वसूली – कुछ उपयोगकर्ताओं ने संपर्क सूचियां तक पहुंच करने जैसी कठोर वसूली रणनीतियों की सूचना दी है जो धोखाधड़ी वाले लोन आवेदनों की विशिष्ट विशेषताएं होती है

Love Fund Loan Repyment

लव फंड लोन एप विवरण

LoveFund Loan App के अबाउट में दिए गए विवरण की जानकारी

  • लोन राशि – ₹7000 से ₹60000 तक
  • लोन अवधि – 92 दिन से 365 दिन तक
  • वार्षिक प्रतिशत दर (APR) – 18% से 24%
  • फीस – कोई छुपा हुआ शुल्क नहीं

Note:- लेकिन लव फंड लोन एप से लोन लेने के पश्चात यह दी गई जानकारी पूरी तरह से गलत साबित पाई गई है

LoveFund लोन एप के बारे में

LoveFund लोन ऐप के अनुसार, 365 दिनों की लोन अवधि के साथ ₹60,000 का लोन दिया जाता है। ये दोनों दावे पूरी तरह से झूठे हैं। इस एप्लिकेशन से लोन लेने के बाद, हमने पाया कि लोन की रकम ₹4,000 है और लोन की अवधि 15 दिन है। इस रकम में से, सिर्फ़ ₹2,840 आपके बैंक अकाउंट में जमा होते हैं, और आपको 15 दिनों के बाद ₹4,360 चुकाने होते हैं। यही इस लोन ऐप की सच्चाई है, और LoveFund लोन ऐप के “About Us” सेक्शन में किए गए वादे पूरी तरह से झूठे हैं। इस एप्लिकेशन से लोन लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि 15 दिनों की लोन अवधि के लिए ₹1,500 ज़्यादा चार्ज करना यह साबित करता है कि यह लोन ऐप सिर्फ़ लोगों को प्रोसेसिंग फीस और ब्याज के जाल में फंसाने के लिए बनाया गया है।

Note :- यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है अगर आप लव फंड लोन एप से लोन लेते हैं अपनी समझदारी का इस्तेमाल करें

Salary4sure Loan

FAQ

LoveFund Loan App डाउनलोड कैसे करें

यह लोन एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है LoveFund Loan App डाउनलोड कर सकते हैं

क्या LoveFund Loan App सुरक्षित है

लव फंड लोन एप से लोन लेने के पश्चात हमने देखा है यह लोन एप केवल प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के जाल में फंसने का काम करता है

लव फंड लोन भुगतान नहीं किया तो क्या होगा

लव फंड लोन की रकम वापस नहीं चुकाने पर यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इसमें आपके मोबाइल फोन में सभी कांटेक्ट नंबर आपके मोबाइल फोन की गैलरी में उपलब्ध सभी फोटो के लिए खतरे में डालना जैसा कार्रवाई शामिल हो सकते हैं

Leave a Comment