इस लेख में, हम LoanMitra Credit Easy लोन ऐप के बारे में जानेंगे। अगर आपको पर्सनल लोन चाहिए और आप किसी लोन ऐप की तलाश में हैं, तो LoanMitra Credit Easy एक ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, लोन लेने से पहले LoanMitra ऐप के बारे में जानना आपकी ज़िम्मेदारी है, क्योंकि आजकल मार्केट में कुछ फ्रॉड लोन ऐप भी मौजूद हैं। किसी भी लोन एप्लीकेशन से लोन लेने से पहले उसे अच्छी तरह समझना आपकी ज़िम्मेदारी है।

LoanMitra Credit Easy क्या है
LoanMitra Credit Easy एक लोन प्लेटफॉर्म है जो (D O S Lease & Finance Pvt. Ltd.) का पार्टनर होने का दावा करता है, जो एक RBI-रजिस्टर्ड NBFC पार्टनर है। यह ₹20,000 से लेकर ₹150,000 तक के लोन देने का भी दावा करता है।
हालांकि, LoanMitra Credit Easy ऐप से लोन लेने के बाद, हमने देखा कि एप्लीकेशन ने सिर्फ़ 7 दिनों की लोन अवधि के लिए ₹4,500 का लोन दिया। इस रकम में से सिर्फ़ ₹2,700 ही बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुए, और 7 दिनों के बाद ₹4,500 वापस चुकाने पड़े।

LoanMitra Credit Easy फर्जी होने के संकेत
इस लोन एप्लीकेशन को डाउनलोड करने से पहले आपको कुछ महत्वपूर्ण चेतावनी और संकेत के बारे में जानना होगा
- छिपे हुए शुल्क – जैसा कि इस लोन एप्लीकेशन से 4500 के लोन में से 2700 बैंक में मिल रहे हैं भुगतान 4500 का करना होगा 1800 रुपए ज्यादा देना जिसका पहले से कोई उल्लेख नहीं है
- उच्च ब्याज दरें – LoanMitra Credit Easy के अनुसार ब्याज 22% प्रतिवर्ष है लेकिन 7 दिन में 1800 रुपए ज्यादा लेना आरबीआई के नियमों के खिलाफ है
- झूठे दावे – इस लोन APP के अनुसार ₹20000 से 150000 रुपए के लोन के लिए लोन अवधि 91 दिन से 360 दिन की देने का वादा किया गया है लेकिन वास्तव में केवल 4500 रुपए का लोन 7 दिन की अवधि के लिए मिल रहा है जो आरबीआई के नियमों का उल्लंघन करता है
- आक्रामक वसूली – कुछ उपयोग कर्ताओ ने संपर्क सुचिया तक पहुंच करने जैसी कठोर वसूली रणनीतियों की सूचना दी है जो धोखाधड़ी वाले लोन एप की विशिष्ट विशेषताएं होती हैं
- आरबीआई सत्यापन – हालांकि इस लोन एप का दावा है कि वह D O S Lease & Finance Pvt. Ltd. के साथ सहयोग करता है उपयोगकर्ताओं का आरबीआई की वेबसाइट पर इस एनबीएफसी के पंजीकरण होने की पुष्टि करनी चाहिए
LoanMitra Credit Easy लोन विवरण
LoanMitra Credit Easy के दिए गए विवरण की जानकारी
| लोन राशि | ₹20000 – ₹150000 |
| वार्षिक ब्याज दर (APR) | 22% तक |
| लोन अवधि | 91 – 360 दिन |
| प्रोसेसिंग फीस | 0% – 3%(GST सहित) |
वास्तव में – इस लोन एप से पहली बार लोन लेने पर ₹4500 का लोन मिला है जिसकी लोन अवधि 7 दिन के लिए दी गई है जिसमें से 2700 रुपए बैंक में मिले हैं 7 दिन के बाद 4500 का भुगतान करना है तो दोस्तों आप समझ सकते हैं इस एप्लीकेशन के द्वारा किए गए सभी दावे पूरी तरह गलत साबित होते हैं

LoanMitra Credit Easy के बारे में
LoanMitra Credit Easy के अनुसार यह ₹20000 से 150000 रुपए का लोन 91 दिन से 360 दिन की लोन अवधि के लिए देने का वादा कर रहा है लेकिन दोस्तों इस एप्लीकेशन से लोन लेने के पश्चात यह है पूरी तरह से गलत साबित पाया गया है इस एप्लीकेशन से लोन लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि 7 दिनों की लोन अवधि में 1800 रुपए अधिक लेना आपके लिए बहुत महंगा साबित होगा यह LOAN APP सिर्फ लोगों को प्रोसेसिंग फीस के जाल में फसाने के लिए बनाया गया है
NOTE:- यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है लोन लेने के लिए अपनी समझदारी का इस्तेमाल करें
Salary4sure Loan
FAQ
LoanMitra Credit Easy एप डाउनलोड कैसे करें
यह लोन एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है LoanMitra Credit Easy डाउनलोड कर सकते हैं
क्या LoanMitra Credit Easy सुरक्षित है
LoanMitra Credit Easy लोन एप से लोन लेने की पश्चात हमने देखा है यह लोन केवल प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के जाल में फसाने के लिए बनाया गया है आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है
LoanMitra Credit Easy लोन का भुगतान नहीं किया तो क्या होगा
भुगतान नहीं करने पर यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इसमें आपके मोबाइल फोन में सभी कांटेक्ट नंबर आपके मोबाइल फोन की गैलरी में उपलब्ध सभी फोटो के लिए खतरे में डालना जैसा कार्रवाई शामिल हो सकते हैं