इस आर्टिकल में Shubh Fund Loan App के बारे में बात जानेगे? अगर आप Shubh Fund Loan App से लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। आज के डिजिटल ज़माने में, मोबाइल ऐप से लोन लेना काफी आसान हो गया है, लेकिन मार्केट में कुछ धोखेबाज़ मोबाइल लोन ऐप भी मौजूद हैं। इसलिए, किसी भी लोन एप्लीकेशन से लोन लेने से पहले उसका एनालिसिस करना आपकी ज़िम्मेदारी है। इस आर्टिकल को पढ़कर आप जान सकते हैं कि आपको शुभ फंड लोन ऐप से लोन लेना चाहिए या नहीं, और यह लोन ऐप असली है या नकली।

Shubh Fund क्या है
Shubh Fund एक लोन प्लेटफॉर्म है जो आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल करके ₹20,000 तक का लोन देने का दावा करता है। शुभ फंड यह भी दावा करता है कि वह RBI-रजिस्टर्ड NBFC (SRI ENDRASH INVESTMENT AND FINANCE PRIVATE LIMITED) के ज़रिए लोन देता है, लेकिन ये दोनों दावे पूरी तरह से झूठे हैं।
इस एप्लीकेशन से लोन लेने के बाद, हमने पाया कि यह सिर्फ़ 7 दिनों के लिए ₹2,000 से ₹3,000 तक का लोन देता है। अगर आप ₹3,000 का लोन लेते हैं, तो आपके बैंक अकाउंट में सिर्फ़ ₹1,800 ही आएंगे, और आपको 7 दिनों के बाद ₹3,200 वापस चुकाने होंगे। यह लोन एप्लीकेशन सिर्फ़ एक स्कैम है जो लोगों को प्रोसेसिंग फीस और ब्याज के जाल में फंसाने के लिए बनाया गया है।

Shubh Fund Loan App के सामान्य शिकायतें
उच्च ब्याज दरें और छिपे हुए शुल्क
शुभ फंड लोन एप से लोन लेने के पश्चात सबसे ज्यादा शिकायत है यह लोन एप्लीकेशन में कुल लागत प्रस्ताव में प्राप्त राशि की तुलना में बहुत अधिक है लोन लेने के पश्चात यह है साबित होता है Shubh Fund Loan App केवल प्रोसेसिंग फीस के जाल में फंसने का काम करता है
आक्रामक वसूली
कुछ उपयोगकर्ताओं का कहना है Shubh Fund Loan App 7 दिन में भुगतान नहीं करने पर धमकी भरे कॉल करना जैसे कि आपके मोबाइल में आपकी कांटेक्ट लिस् से नंबर को हैक करना आपके मोबाइल फोन की गैलरी में आपकी फैमिली फोटो पर्सनल फोटो का गलत उपयोग करना
उदाहरण के लिए
Shubh Fund Loan App से ₹3000 का लोन 7 दिन के लिए लेते हैं तो
- लोन राशि: ₹3000
- लोन अवधि: 7 दिन
- प्रोसेसिंग फीस: ₹1200
- बैंक वितरण राशि: ₹1800
- ब्याज राशि: ₹200
- कुल भुगतान राशि: ₹3200
लोन लेते समय ध्यान रखने योग्य बातें
- ऐसे लोन ऐप चुनें जो पारदर्शी जानकारी और कस्टमर सपोर्ट के लिए साफ़ कॉन्टैक्ट डिटेल्स देते हों।
- किसी भी लोन एप्लीकेशन से लोन अप्लाई करते समय, ऐसे ऐप्स से सावधान रहें जो बहुत ज़्यादा परमिशन मांगते हैं, जैसे कि आपके कॉन्टैक्ट्स या फोटो गैलरी का एक्सेस, क्योंकि इस जानकारी का गलत इस्तेमाल हो सकता है।
- किसी भी लोन एप्लीकेशन पर लोन अप्लाई करने से पहले, पक्का करें कि वह लोन एप्लीकेशन RBI (रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया) के साथ रजिस्टर्ड हो।
- कोई भी लोन ऑफर स्वीकार करने से पहले सभी नियम और शर्तें, ब्याज दरें और फीस ध्यान से पढ़ें।
- हमेशा ऐसे लोन एप्लीकेशन से बचें जो आपके एप्लीकेशन को प्रोसेस करने से पहले एडवांस पेमेंट मांगते हैं।
Boost Loan App With Referral Code
Shubh Fund Loan App Real Or Fake
जैसा कि हम जानते हैं Shubh Fund Loan App भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ रजिस्टर्ड नहीं है और इस एप्लीकेशन के द्वारा किए गए दावे सभी तरह से झूठे हैं यह एप्लीकेशन सिर्फ 7 दिन के लिए 3000 का लोन प्रदान करता है जिससे पता चलता है यह सिर्फ यूजर को ब्याज और प्रोसेसिंग फीस के जाल में फंसने के लिए बनाया गया है
और दोस्तों यह लोन एप्लीकेशन आपके सिबिल स्कोर की जांच किए बिन बिना ही आपके लिए ₹3000 का लोन देगा जबकि कोई भी आरबीआई से रजिस्टर्ड लोन एप्लीकेशन आपके सिबिल स्कोर की जांच किए बिन बिना लोन प्रदान नहीं कर सकता है यह भी इस एप्लीकेशन का फेक होने का एक संकेत है
नोट:- यह आर्टिकल सिर्फ़ जानकारी के लिए है। हमेशा RBI में रजिस्टर्ड लोन ऐप से ही लोन लें। किसी भी धोखेबाज़ लोन ऐप से लोन के लिए अप्लाई न करें।